Myfayth

श्री शनि देव: आरती कीजै नरसिंह कुंवर की (Shri Shani Dev Aarti Keejai Narasinh Kunwar Ki)

आरती कीजै नरसिंह कुंवर की ।

वेद विमल यश गाउँ मेरे प्रभुजी ॥

पहली आरती प्रह्लाद उबारे ।

हिरणाकुश नख उदर विदारे ॥

दुसरी आरती वामन सेवा ।

बल के द्वारे पधारे हरि देवा ॥

तीसरी आरती ब्रह्म पधारे ।

सहसबाहु के भुजा उखारे ॥

चौथी आरती असुर संहारे ।

भक्त विभीषण लंक पधारे ॥

पाँचवीं आरती कंस पछारे ।

गोपी ग्वाल सखा प्रतिपाले ॥

तुलसी को पत्र कंठ मणि हीरा ।

हरषि-निरखि गावे दास कबीरा ॥

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top